उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ का शैक्षिक संवाद आयोजित

उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ का शैक्षिक संवाद आयोजित

होशंगाबाद। उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ होशंगाबाद (Higher Secondary Teachers Association Hoshangabad) द्वारा शैक्षिक संवाद का आयोजन सेंट पॉल स्कूल होशंगाबाद में किया गया। शैक्षिक संवाद के मुख्य वक्ता डॉ प्रदीप सोलंकी प्रदेशाध्यक्ष एवं पंकज सिंह परिहार प्रदेश संयोजक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के रहे। मुख्य अतिथि घनश्याम बरबड़े प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। शैक्षिक संवाद का मुख्य विषय शिक्षा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समक्ष चुनौतियां था। जिले की ओर से संपूर्ण जिले में संगठन की स्थिति एवं मुख्य विषय पर प्रकाश जिला अध्यक्ष डॉ विनीत साहू ने डाला। विनोद केरकेट्टा जिला संयोजक ने आभार प्रदर्शन किया।
शैक्षिक संवाद के बाद वाहन रैली का आयोजन हुआ एवं सभी ने साथ में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हनुमान मंदिर प्रांगण में भोजन ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयोजक के साथ सभी उपस्थितों ने होशंगाबाद जिले के उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ संपूर्ण कार्यकारिणी की प्रशंसा की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!