इटारसी। रामपुर गुर्रा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त कर मामला दर्ज किया है।
आरोपी शंकरलाल पिता स्व. गणेशराम पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी बंगलिया, इटारसी। को सनखेड़ा नहर के पास से अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कियाहै। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया है।










