मुंहबोली भांजी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

इटारसी। करीब एक माह पूर्व अपनी मुंहबोली नाबालिग भांजी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस (Police)ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी ने किशोरी की मां को गुरु बहन बनाया है।
जानकारी अनुसार पथरोटा थाना (Pathrota Police Station) क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण एक माह पूर्व 14 अप्रैल को हुआ था। इसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने पथरोटा थाने में की थी। पुलिस मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर किशोरी की खोजबीन में जुट गई थी। किशोरी को एक माह बाद रायसेन से बरामद किया। उसका अपहरण करने वाले रायसेन जिले के सुल्तानपुर (Sultanpur) निवासी राजू गौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नागेश वर्मा के अनुसार पीडि़ता मंडीदीप (Mandideep) में अपनी मां के साथ काम करती थी। वहीं आरोपी राजू गौर से उनका परिचय हुआ था। आरोपी ने पीडि़ता की मां को गुरू बहन भी बनाया था, इसलिए पीडि़ता और उसका परिवार उसके ऊपर भरोसा करने लगा था। आरोपी ने 14 अप्रैल को शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण कर अपने साथ रायसेन (Raisen) ले गया था। जहां उसने एक माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!