- – आचार्य चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव क्रिकेट प्रतियोगिता समिति की कार्यकारिणी घोषित
इटारसी। 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले चाणक्य कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजन समिति की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में 28 समाजों की टीम खेल रही हैं। भारत में होने वाले अनोखे टूनामेंट में जातिवाद एकता का परिचय दिया जाता है।
इस अनोखे टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई जिसमें मुख्य संरक्षक विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, अध्यक्षता पंकज चौरे अध्यक्ष नपा इटारसी करेंगे। संयोजक पंडित जितेंद्र ओझा होंगे। समिति में सुनील पाठक जिलाध्यक्ष चाणक्य सर्व धर्म सद्भाव समिति रहेंगे।
आयोजन समिति के सचिव अश्वनी मालवीय, आलोक गिरोटिया ने बताया कि समिति में कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राठी, अनिल मिहानी, उपाध्यक्ष अजीत जैन, धर्मेंद्र रण सूरमा, अकरम खान, मनीष सेतपलानी, शैलेंद्र पाली, पप्पू गुरयानी, महासचिव जाफर सिद्दीकी, कुलभूषण मिश्रा, राहुल प्रधान, पार्षद संजय ठाकुर, सहसचिव दीपू अग्रवाल एवं प्रवक्ता रोहित नागे तथा अरविंद शर्मा होंगे। विशेष सहयोगी राकेश पांडे कॉमेंटेटर, पंडित अशोक दुबे, पंडित अशोक शर्मा, राकेश दुबे, पंडित दिनेश उपाध्याय, पंडित प्रकाश दुबे, संजय बाजपेई, राहुल दुबे, बीजू पहुुरकर होंगे।