आचार्य चाणक्य शिक्षक सम्मान 29 शिक्षकों को

आचार्य चाणक्य शिक्षक सम्मान 29 शिक्षकों को

27 जनवरी की शाम को ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

इटारसी। आचार्य चाणक्य शिक्षक सम्मान समारोह 27 जनवरी की शाम 6 बजे से भवानीप्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (Bhawaniprasad Mishra Auditorium) में होगा। कार्यक्रम में 29 शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा (Jitendra Ojha, State Vice President of Sarva Brahmin Society) ने पत्रकार भवन में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि जिला सर्व ब्राह्मण समाज एवं आचार्य चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों को सम्मान करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनोज मनु, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम राजीव शर्मा, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, समाजसेवी सुरेशचंद्र शास्त्री, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील तिवारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, कार्यकारी नगर अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष सुनील बाजेपई, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश दुबे ने बताया कि विगत 4 वर्षों से सम्मान समारोह हो रहा था, लेकिन इस बार सर्वधर्म सद्भावना को लेकर विप्र समाज के समारोह में सभी समाज के प्रतिनिधियों और शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है।

इनका होगा सम्मान
डॉ.जेपी दुबे, सुशीला देवी दुबे की स्मृति में दुबे परिवार द्वारा एनपी चिमानियां, शिवकुमार शास्त्री पांडेय की स्मृति में मोहन गिरी गुरू, महादेव पगारे एवं शांति देवी पगारे की स्मृति पत्रकार प्रमोद पगारे द्वारा राजेश उपाध्याय, केशरीचंद शर्मा की स्मृति में चंद्रप्रभा ठाकुर, डॉ. एचएन सिलाकारी की स्मृति में निशा गौर, श्रीमती पार्वती किशोरी डोंगरे की स्मृति में कैलाश डोंगरे द्वारा नित्य गोपाल कटारे, कलावती तिवारी की स्मृति में कमोद दुबे, रामसेवक शर्मा लीलाबाई शर्मा की स्मृति में हरीश द्विवेदी, शीला शर्मा राजकुमारी पाठक की स्मृति में एमएल दुबे, कमला महेश तिवारी की स्मृति में सुशील कुमार शर्मा, माखनलाल भारद्वाज एवं सुशीला देवी भारद्वाज की स्मृति में मालती शुक्ला, द्वारका प्रसाद शर्मा की स्मृति में मधुलिका तिवारी, पं. हरिशचंद्र शुक्ला की स्मृति में आशा मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद दुबे की स्मृति में उषा किरण शर्मा, अनिल शर्मा अधिवक्ता की स्मृति में मोर सिंह राजपूत, पुरुषोत्तम लाल दुबे की स्मृति में हेमंत दुबे जमानी परिवार द्वारा वीरेन्द्र प्रसाद दीक्षित, पं. मधुकर पांडेय की स्मृति में पांडेय परिवार द्वारा एमडी गौर, कैलाशचंद्र चौबे की स्मृति में कांति बाजेपई, छैल बिहारी पांडेय की स्मृति में सुभाषचंद्र जैन, भैयालाल रणसूरमा एवं कलीबाई रणसूरमा की स्मृति में बालाराम कौशल, गॉडविन ग्लेडविन की स्मृति में गिडियन ग्लेडविन परिवार द्वारा सरला सुभाषिनी, गुलाबचंद्र कामले एवं लीला कामले की स्मृति में एनडी गौर, उमाशंकर परसाई की स्मृति में लखनलाल महालहा, जीनियस प्लानेट स्कूल परिवार द्वारा शकीना इकबाल, रामप्रसाद मालवीय लीलाबाई मालवीय की स्मृति में जीपी मालवीय, शिवलाल उइके भागवती उइके की स्मृति में गुरूप्रसाद सिंग, मोहनलाल यादव की स्मृति में कल्लू पहलवान द्वारा केके यादव, राममोहन सिंह राजपूत की स्मृति में सीके शर्मा, पटोल देवी सिंगवानी की स्मृति में पटोला इंडस्ट्रीज परिवार द्वारा डीसी सोनी को सम्मानित किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!