इटारसी। दिगम्बर जैन संत परंपरा के प्रख्यात तपस्वी और राष्ट्रसंत आचार्य श्री समय सागर महाराज का पावन नगर आगमन रविवार, 12 जुलाई को शाम 4 बजे स्टेट बैंक पुरानी इटारसी चौराह से होने जा रहा है। उनके साथ आर्यिका माताजी भी नगर में मंगल प्रवेश करेंगी।
इस अवसर पर सकल जैन समाज और चातुर्मास समिति, इटारसी ने नगरवासियों, संस्थाओं के पदाधिकारियों और परिवारों को दर्शन-लाभ व स्वागत-वंदन हेतु सादर आमंत्रित किया है।
चातुर्मास समिति ने आग्रह किया है कि त्याग, तप और जीवदया के संदेशवाहक आचार्यश्री के आगमन पर उपस्थित होकर सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव का परिचय दें तथा पूज्य संतों के मंगल आशीर्वाद का लाभ उठाएं।










