---Advertisement---

पारसनाथ मंदिर में स्थापित होंगे आचार्य विद्यासागर के चरण कमल

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आचार्य गुरूवर विद्यासागर महाराज के 108 चरण कमल पूरे देश में स्थापित किए जा रहे हैं। यह चरण कमल अष्टधातु से निर्मित हैं। 110 किलो धातु से इनका निर्माण हुआ है, जिसे आचार्य श्री के समाधि स्थल डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में विधि विधान के साथ संकलित कर भारतवर्ष में अलग-अलग स्थान पर स्थापना हेतु भेजा जा रहा है।

यह चरण कमल श्री पारस नाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी स्थापित होने जा रहे हैं। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रवक्ता दीपक जैन ने बताया की जैन आचार्य संत शिरोमणि गुरूवर 108 विद्यासागर महाराज के श्री चरण कमल का आगमन हो चुका है।

आचार्य श्री के चरण कमल की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ रविवार सुबह 9 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर दूसरी लाइन से प्रारंभ होकर, शहर के प्रमुख मार्ग, जय स्तंभ, द्वारकाधीश मंदिर, छोटा सराफा, 9 वीं लाइन, 11 वीं लाइन से तारन तरण मार्ग होते हुए पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। संतचरणों के दर्शन एवं आरती करने का सौभाग्य शोभायात्रा के दौरान प्राप्त होगा। समाज ने सभी से शोभायात्रा के स्वागत, अगवानी और पूजन करने की अपील की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.