इटारसी। एसटीआर के पनारपानी गेट में विगत 8 दिन के धरने के फलस्वरूप एसडीएम पिपरिया द्वारा गठित विस्थापन समिति की प्रथम बैठक पचमढ़ी तहसील कार्यालय में हुई।
बैठक में समिति के सदस्यों की सहमति से आगे की कार्यवाही की कार्ययोजना बनायी और विस्थापित हुए गांव के ग्रामीणों से दस्तावेज एकत्र किये। बैठक में मात्र तीन हितग्राहियों का वेरीफिकेशन हो पाया है। अगली बैठक 31 जनवरी 25 को होगी।
बैठक में सहायक संचालक एसटीआर संजीव शर्मा, प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, तहसीलदार नीरज सिंह बैस, रेंजर विवेक तिवारी, रश्मि बान, विष्णुकांत कौशल आरआई, पटवारी सुमित पटेल, अनिल नायक, कमेटी सदस्य इंदल सिंह, शुभम दर्शिमा, कमलसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।










