---Advertisement---

गौवंश को सडक़ों पर छोडऩे पर पालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

By
—
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। गौवंश को व्यवस्थित गौशाला में शिफ्ट करने एवं नगर में गौशाला बनाने हेतु एक बैठक जनपद सभागृह में हुई। बैठक में गौवंश के विषय में चर्चा में कहा कि अब पालतू गौवंश नगर के हों या ग्रामीण क्षेत्र के, सडक़ों पर मिले तो उनके पालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने कहा ऐसे गौवंश के पालकों की पहचान करके उनके खिलाफ 15 जुलाई से 151 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सरोज परिहार (SDM Saroj Parihar) में बताया की पालकों की पहचान मवेशियों के लगे टैग के आधार पर होगी। यदि कहीं मवेशी में टैग नहीं लगे तो ऐसे पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग में भी उनका पंजीयन करवाना अनिवार्य है और टैग लगाना आवश्यक है। अब जो मवेशी सडक़ों पर घूमते हुए पाए जाएंगे उनके पालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की पहचान होने पर धारा 151 के खिलाफ कार्रवाई तो होगी साथ 500 का अर्थ दंड रोपित किया जायेगा।

इस संबंध में सभी सचिव सरपंचों को सूचित किया जा रहा है, यदि गांव की सडक़ों पर कोई मवेशी आवारा घूमता हुआ पाया जाएगा तो उनके पालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा। थाना प्रभारी ऊषा मरावी (Station Incharge Usha Maravi) ने कहा कि बड़े वाहनों का नगर से आवागमन बंद कर दिया जाएगा, जिससे गौवंश घायल होने में कमी आयेगी।

कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित (Deepak Dixit) ने नगर की गौशाला के लिए 21 हजार देने की घोषणा की है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन (Ritesh Jain), भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संतोष पारीक (Santosh Pareek), जनपद अध्यक्ष रेणुका मंडलोई (Renuka Mandloi), प्रवीण अवस्थी (Praveen Awasthi), दीपक बाथब (Deepak Bathab), किरण राठौर (Kiran Rathore) उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.