इटारसी। पुरानी इटारसी में शनि मंदिर के पास पुल के नीचे पुलिस ने दबिश देकर एक एक्टिवा स्कूटर से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर वाहन का अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनि मंदिर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली एक्टिवा स्कूटर क्रमांक एमपी 04 एसवाय 2917 की तलाशी लेने पर उससे 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब और एक्टिवा स्कूटर सहित कुल 32,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।











