---Advertisement---

सिंधी कालोनी स्थित सिंधु भवन में एक्युप्रेशन चिकित्सा शिविर आज से प्रारंभ

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा, युवा शाखा एवं महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक्युप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) के विशेषज्ञों द्वारा एक्युप्रेशर वाईब्रेशन, सुजोक, चिकित्सा शिविर संत कंवरराम सिंधु भवन गली नंबर 4 में आज सोमवार, 3 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। यह शिविर शुक्रवार 7 फरवरी 2025 तक चलेगा।

शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक शाम 3.30 बजे से 7.30 बजे तक उपचार किया जाएगा। इस एक्युप्रेशर शिविर की 5 दिन की रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपए है जो केवल एक बार लगेगी। इसमें बिना औषधि विभिन्न रोगों का उपचार किया जायेगा।

इन रोगों का होगा उपचार

शिविर में घुटनों का दर्द, मोटापा, कमर दर्द, गैस, कब्ज, सरवाइकल दर्द, जोड़ों का दर्द, पुराना सिरदर्द, साईटिका, आंख, गले का रोग लंबाई बढऩा, ब्लडप्रेशर, शुगर, लकवा (पॅरॉलायसिस), मस्सा बवासीर, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, हाथ पैरों में झूनझूनी होना आदि अनेक रोगों का इलाज बिना दवाई के एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाईब्रेशन थैरेपी से किया जायेगा।

इनसे करें संपर्क

भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी 8109252196 युवा शाखा अध्यक्ष मुकेश खुरानी 9329474100, महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी 9617374208 युवा शाखा महामंत्री देवानंद लखानी 9977121755, गौरव फुलवानी 9329237665, महिला शाखा महामंत्री प्रिया नंदवानी 9827557570 से संपर्क कर शिविर की जानकारी ली जा सकती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.