इटारसी। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा गया है। यह कोच सामान्य श्रेणी कोच के रूप में उपयोग किया जाएगा।
यह सुविधा यात्रियों को 10 एवं 11 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी, जिससे अधिक यात्रियों को इस पर्व के अवसर पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस अतिरिक्त कोच से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और बिना आरक्षण वाले यात्रियों को भी यात्रा में राहत मिलेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व गाडिय़ों की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों जैसे रेल मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।










