इटारसी। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के साथ प्रशासनिक टीम ने कोविशील्ड लगने के दौरान नूर हक पब्लिक स्कूल नाला मोहल्लला पर निरीक्षण किया, इस सेंटर पर 300 सेकंड डोज का लक्ष्य दिया हुआ है जिसमें 11:00 बजे तक 60 से ऊपर वैक्सीन लग चुके थे । प्रशासनिक सूचना के फर्स्ट डोज और सेकंड डोज के कन्फ्यूजन में यहां सुबह 5:00 बजे से लंबी भीड़ लग चुकी थी बाद में सेकंड डोज को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाई जा रही है लक्ष्य से बचे हुए डोज के बाद फर्स्ट डोज लगाये जाएंगे ।
सुबह 5:00 बजे से सेंटर में लग गई थी लाइन
सेंटर पर क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से आई जनता सुबह 5:00 बजे से आकर लाइन में लग गई थी, जागरूक भीड़ को देखकर स्पष्ट है की जनता अब जागरूक है। वैक्सीन की कमी को पूरा करने में सरकार कहीं ना कहीं नाकाम हो रही है जबकि अभी शहर में करीब 32% वैक्सीन लगना बाकी है ।
नूर पब्लिक स्कूल में हुआ पौधरोपण
वैक्सीनेशन होने के दौरान प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण करने के दौरान संचालक अंसारी द्वारा वृक्षारोपण भी कराया गया यहां नीम, एलोवेरा, गिलोय ,तुलसी ,अजवाइन, एवं अन्य पौधों का पौधा रोपण किया गया इस दौरान SDM मदन सिंह रघुवंशी ,शासकीय हॉस्पिटल के अधीक्षक doctor चौधरी ,जितेंद्र ओझा, शासकीय अस्पताल अधीक्षक आर के चौधरी, तहसीलदार पूनम साहू,डॉ विश्वनाथ अहिरवार, स्कूल प्राचार्य आयशा अंसारी, संचालक धर्मेन्द्र रणसूरमा, संचालक अमीर अंसारी,पत्रकार शैलेंद्र पाली, हितेश पटेल पटवारी,पूर्व पार्षद नरेश चौहान उपस्थित होकर सहयोग कर रहे थे।




























