इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कलेक्टर के निर्देश अनुसार प्रवेश जागरूकता अभियान के तहत प्रवेश मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विकास विभाग ने 10 वीं और 12 वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश मेले में स्कूलों के प्राचार्य द्वारा निर्देशित किया।
प्रवेश मेले में सुश्री संपदा गुर्जर संयुक्त कलेक्टर ने तकनीकी शिक्षा में जिले में स्थित संस्थाओं में प्रवेश लेने के लिए योग्यता, पात्रता, पाठ्यक्रम संचालित एवं छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु प्रेरित किया। शिक्षा विभाग से श्री पटवा ने तकनीकी शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई सेवानिवृत्त प्राचार्य आरएस लौवंशी ने विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी जागरूकता, संस्थाओं को खोलने, ब्रांच लाने संबंधी, स्वीकृत पद लाने, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने हेतु किए संघर्ष की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज इटारसी आरके चोलकर एवं लोकेंद्र सिंह बनाफर ने तकनीकी शिक्षा का भविष्य में स्कोप, अनुप्रयोग एवं आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया। इसी प्रकार प्राचार्य डॉ प्रेमचंद नरवरे एवं आर चंद्राकर ने तकनीकी ब्रांच की आवश्यकता, रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए लाभ संबंधी जानकारी प्रस्तुत की। देवेश तिवारी ने कंप्यूटर ब्रांच के महत्व को उदाहरण सहित समझाया। संचालन डॉ हेमलता दांगी एवं मोनिका खत्रीय ने किया। प्रवेश मेले सभी स्टाफ सदस्य एवं 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।










