---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

मध्यप्रदेश के सीएम राइज विद्यालयों में विद्यार्थियों को नये प्रवेश देने हेतु प्रवेश नीति जारी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश के सीएम राइज विद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, जिन विद्यालयों के नवनिर्मित भवन 31 मार्च तक पूर्ण हो चुके हैं, उनमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश केके द्विवेदी ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी मध्यप्रदेश एवं समस्त प्राचार्य शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मध्यप्रदेश को निर्देशित किया है कि प्रवेश प्रक्रिया अनुसार, प्रवेश के लिए पात्रता रखने वाले आसपास के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो सीएम राइज विद्यालय के भवन से 1, 2 या 3 किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं।

ऐसे चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश प्रक्रिया में सर्वप्रथम 1 किलोमीटर की परिधि में स्थित शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षावार प्रवेश दिया जाएगा। यदि रिक्तियों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो सीएम राइज विद्यालय से कम दूरी पर निवासरत विद्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आरटीई का पालन करते हुए 1 किलोमीटर की परिधि में निवासरत विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यदि रिक्तियों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लॉटरी के द्वारा निर्णय लिया जा सकता है।

एक नजर इधर भी

  • जिन विद्यालयों के नवनिर्मित भवन पूर्ण होकर हस्तांतरित नहीं हुए हैं : प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश के लिए उपरोक्त निर्देशों का पालन किया जाएगा, और शेष कक्षाओं में रिक्तियों की पूर्ति हेतु क्रमश: निकटस्थ शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत/निवासरत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
  • जिन विद्यालयों के नवनिर्मित भवन जून तक हस्तांतरित होना संभावित है : इन विद्यालयों में प्रवेश नवनिर्मित भवन की क्षमता के अनुसार नहीं किया जाएगा, बल्कि वर्तमान विद्यालय भवन की क्षमता के अनुसार ही किया जाएगा।

संचालक लोक शिक्षण मप्र केके द्विवेदी ने निर्देश दिए कि आसपास के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत इच्छुक विद्यार्थियों से सहमति पत्र प्राप्त किया जाकर और उनका डाटा संचालनालय स्तर से सीएम राइज़ विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। ताकि प्रवेश हेतु पृथक से कोई प्रवेश आवेदन पत्र ना भरवाना पड़े। उक्त कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.