इटारसी। शासकीय सांदीपनि विद्यालय सुखतवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च से प्रारंभ हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।
प्रवेश केवल रिक्त सीटों के आधार पर दिए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कैचमेंट एरिया के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ही पात्रता होगी। कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में कैंपस एंकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रवेश के बाद सीटें रिक्त रहने पर ही अन्य शासकीय विद्यालयों के छात्रों को नियमानुसार प्रवेश मिल सकेगा।
रिक्तियों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी सिस्टम से निर्णय लिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।










