---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का 77 साल की उम्र में निधन

By
—
On:
Follow Us
  • अदनान के फैंस ने कमेंट के जरिए अदनान की मां को श्रद्धांजलि दी

लोकप्रिय गायक और बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गाने गाने वाले अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का निधन हो गया है। अदनान की मां ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अदनान ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए यह खबर शेयर की। जैसे ही ये दुखद खबर सामने आई अदनान के फैंस ने कमेंट के जरिए अदनान की मां को श्रद्धांजलि दी।

मां की निधन के बाद अदनान का इमोशनल पोस्ट

अदनान ने अपनी मां की साेशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की और उसके नीचे एक इमोशनल पोस्ट लिखा। अदनान ने लिखा, “मुझे अपनी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। हम उनकी मृत्यु से बहुत दुखी हैं। मेरी मां एक अविश्वसनीय महिला थीं। वह हमेशा अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों के लिए प्यार और खुशी लाती थीं।” मुझे उनकी बहुत याद आती है। आप सभी मेरी प्यारी माँ की आत्मा के लिए प्रार्थना करें।

अदनान सामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अदनान का गाया गाना ‘भर दो झोली मेरी’ काफी हिट हुआ था। अदनान कई सालों से सुने जाने वाले गानों के साथ मनोरंजन जगत में काफी सक्रिय हैं। अदनान ने कुछ साल पहले अपना वजन कम करके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था। आने वाली फिल्म कसूर में दर्शकों को एक बार फिर अदनान का गाना सुनने का मौका मिलेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.