---Advertisement---

एडीपीसी ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश (Directorate of Public Instruction Madhya Pradesh) भोपाल (Bhopal) एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम (District Education Officer Narmadapuram) के निर्देशानुसार एडीपीसी राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta) ने सिवनी मालवा (Seoni Malwa) विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चतरखेड़ा, शासकीय नवीन हाई स्कूल बाबरी, शासकीय पीएमश्री माध्यमिक शाला बाबरी का निरीक्षण किया शासकीय पीएम श्री माध्यमिक शाला बाबरी में शिक्षक संवर्धन प्रशिक्षण में भी उपस्थित हुए।

उन्होंने प्रशिक्षण की समीक्षा की गई साथ ही सभी शिक्षकों को उचित मार्गदर्शन दिए। पीएम श्री विद्यालय द्वारा अभी तक जो कार्य किए हैं, उनका गहन निरीक्षण किया। बच्चों से उन्होंने अभी तक पीएम श्री स्कूल में क्या-क्या सीखा, इसके बारे में भी पूछा, कंप्यूटर कैसे चलाते हैं, विद्यालय में पढ़ाई का स्तर कैसा है, आकलन किया। बाल वाटिका के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण कर निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता युक्त होना चाहिए। 15 जून तक समस्त कक्षाओं की साफ सफाई पूर्ण करते हुए संचालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान संकुल प्राचार्य चतर खेड़ा श्रीमती वंदना मिश्रा (Mrs. Vandana Mishra), हाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती रुचि गौर (Mrs. Ruchi Gaur), पीएमश्री प्रधान पाठक सुरेंद्र पटेल (Surendra Patel), एसआर तेकाम (SR Tekam), श्रीमती संध्या यदुवंशी (Mrs. Sandhya Yaduvanshi), रेखा केवट (Rekha Kewat) आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.