होशंगाबाद। नगर के अधिवक्ता आनंद दुबे ने आज सुबह खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया है। घटना कोर्ट परिसर के बाहर उनकी अपनी टेबल के पास ही हुई है। अभी माना जा रहा है कि वे कुछ दिन पूर्व हुई उनकी पत्नी की मौत से अवसाद में चल रहे थे। हालांकि पुलिस मामले जांच करेगी तभी सच सामने आ सकेगा। घटना के बाद पुलिस ने जरूरी कार्यवाही के बाद शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया है, जहां अभी पोस्टमार्टम चल रहा है।
अब तक की मिली जानकारी के अनुसार श्री दुबे पत्नी की मौत से काफी दुखी थे और अक्सर अपने मित्रों से अपने बच्चों का ख्याल रखने का कहा करते थे। हालांकि यह सब अभी चर्चाओं में है। पुलिस जांच में क्या निकलकर आता है, यह आने वाला वक्त बताएगा। अधिवक्ता द्वारा इस तरह से खुद को खत्म करने की घटना से उनके अधिवक्ता साथी और मित्रगण काफी दुखी हैं। उनके साथी बताते हैं कि वे पत्नी की कोविड के दौरान मौत के बाद से काफी दुखी थे।
अधिवक्ता आनंद दुबे ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









