इटारसी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को आज राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ लेकर मुख्य न्यायाधीश का जबलपुर जाते वक्त इटारसी रेल्वे स्टेशन पर अधिवक्ता संघ इटारसी के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवंश पांडे, संतोष गुरयानी, मनोहर प्रजापति, कार्यकारणी सदस्य अधिवक्ता टीनू शुक्ला, राजेश चौरे, राजा पांडे, आकांक्षा शर्मा ,सृष्टि अहाके ने माननीय न्यायमूर्ती का स्वागत किया। सचिव पारस जैन ने मुख्याधिपति से इटारसी कोर्ट में आने का निवेदन किया जिस पर न्यायमूर्ति ने कहा कि मैं जरूर आऊंगा।
इस अवसर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आरके सैनी और अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता भी उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन में एसडीपीओ महेंद्र शर्मा, टीआई गौरव बुंदेला सहित जीआरपी और आरपीएफ सहित रेल प्रशासन भी मुस्तैद रहा।











