---Advertisement---

सुबह घना कोहरा के बाद रिमझिम बारिश ने बढ़ायी ठिठुरन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नये वर्ष के चौथे दिन अल सुबह से ही कोहरा और रिमझिम बारिश ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह 8 बजे के बाद से रिमझिम बारिश का दौर प्रारंभ हुआ जो 11 बजे तक रुक-रुककर चलता रहा। मौसम के अचानक परिवर्तन से इटारसी शहर (Itarsi City) में होने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता (Inter District Hockey Competition) को दो दिन के लिए होशंगाबाद (Hoshangabad) स्थित एस्ट्रोटर्फ (Astroturf) के मैदान पर शिफ्ट किया गया है। दो दिन बाद मौसम ठीक रहा तो प्रतियोगिता पुन: गांधी मैदान पर प्रारंभ होगी।

आज सुबह से आसमान बादलों से ढंका था। घना कोहरा और धुंध के कारण सुबह 8 बजे तक वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद बारिश का दौर प्रारंभ हो गया। मौसम विभाग ने अभी ग्वालियर (Gwalior), चंबल (Chambal), उज्जैन (Ujjain), भोपाल (Bhopal), सागर (Sagar) और रीवा संभाग (Rewa Division) में ओलावृष्टि और बारिश के आसार जताये हैं। इसी तरह से इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram), जबलपुर (Jabalpur), शहडोल (Shahdol) में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के एक्टिव होने से अगले 7 दिन मौसम बदला रहेगा। आज सुबह प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं तो इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। मावठा-बादल के बाद तेज ठंड शुरू होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.