---Advertisement---

इट्रू के बाद अब भित्ति चित्र : मध्यप्रदेश के इटारसी की अपनी अलग पहचान के लिए प्रयास

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। यह पहली बार है कि किसी अधिकारी ने शहर को अपनी पहचान दिलाने कोई कदम उठाए हों। पहले इटारसी की पहचान के लिए इट्रू और अब भित्ति चित्र। आईएएस टी प्रतीक राव से पहले भी कई आईएएस अफसर और कई राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आए, सबने केवल नौकरी करके समय गुजारा और चले गये। टी प्रतीक राव ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्होंने शहर की अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अपने अनुभवों का इस्तेमाल किया।

हाल ही में उनके प्रयासों से अनुभाग इटारसी की विभिन्न संरचनाओं को दर्शाते हुए एक भित्ति चित्र तैयार किया है। इस भित्ति चित्र के द्वारा इटारसी को एक नई पहचान मिली है। अनुविभागीय अधिकारी इटारसी टी प्रतीक राव के मार्गदर्शन में चित्रकार वान्य सिंह ने इसे तैयार किया है। इस भित्ति चित्र को नवीन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय इटारसी, तहसील कार्यालय इटारसी एवं कृषि उपज मंडी कार्यालय इटारसी में लगाया है। इस चित्र को कलेक्ट्रेट कार्यालय नर्मदा पुरम में भी लगाया है, जिसका शुभारंभ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.