---Advertisement---

लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के बाद अब लाड़ली बहना योजना होगी शुरू

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • महिलाओं को हर साल राज्य सरकार देगी 12 हजार रुपये योजना पर
  • श्री महाकाल लोक की तरह बनेगा नर्मदापुरम लोक नर्मदा कॉरिडोर भी बनेगा
  • पौध-रोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति और स्वच्छता का दिलाया संकल्प

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर घोषणा की कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जायेगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहां आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जायेगा।

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमि पूजन

नर्मदा जयंती व गौरव दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करोड़ों रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि पूजन और लोकापर्ण किया। जिममें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकापर्ण, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन, 2 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं विभिन्न विकास कार्य तथा 5 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुली भूमि पूजन किया।

मां के जन्मोत्सव का अद्भुत दृश्य है, अलौकिक छटा है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां के जन्मोत्सव का अदभुद दृश्य है। अलोकिक छटा है। मां की कृपा बरस रही है। मां की दिव्यता भव्यता और असीम प्रेम झलक रहा है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा प्राचीन काल से है। प्राचीन काल में हमारे वेदों की रचनाएं हो गई थी। हमारे ऋषियों ने बसुदेव कुटंबकम की भावना का कार्य किया है। हम विश्व के कल्याण की कामना करते हैं। मां नर्मदा के जल को हम घर-घर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। मां के जल से बिजली बन रही है खेतों की सिंचाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिलाए पांच संकल्प

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को पांच संकल्प दिलाए जिनमें जन्म दिन पर या वर्ष में एक बार पौधरोपण जरूर करें। नर्मदापुरम नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का प्रयास करेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर ध्यान देंगे। नगर को नशा मुक्त बनाएंगे। वहीं पानी और बिजली को भी बचाएंगे।

विधि विधान से हुई पूजन अर्चन

जल मंच पर पं सोमेश परसाई, पं गोपाल प्रसाद खड्डर, पं विनोद दुबे व अन्य आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की पूजन अर्चन व अभिषेक कराया गया। नर्मदा तट पर मां नर्मदा की महाआारती की गई। रंगारंग आतिशबाजी की गई। वीणा पानी नी संस्थान द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

सर्वस्व न्योछावर कर प्रदेश को दिया आकार

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर प्रदेश को आकार देने का काम किया है। लोगों जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। नर्मदापुरम क्षेत्र के विकास कार्यों का वर्णन करे तो रात्रि कम पड़ जाएगी।

नर्मदापुरम को मिली अनेक सौगात

विधायक डॉ शर्मा ने कहा मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा भी है नर्मदावासियों पर तो मां नर्मदा की विशेष कृपा है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष मां नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदापुरम को अनेकों सौगात दी हंै जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि साढ़े 7 करोड़ की लागत से सेठानी घाट का मजबूतीकरण किया। 32 करोड़ की लागत से बने रसूलिया ब्रिज का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया है। 54 करोड़ की लागत से नर्मदापुल की सौगात प्राप्त हुई है जिसका काम जारी है। नर्मदापुरम को बाबई से जोडऩे वाले तवापुल के निर्माण के लिए भी 135 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार अन्य निर्माण कार्य की सौगात मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदापुरम को दी जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का नर्मदापुरमवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं।

रंगारंग आतिशबाजी हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य अतिथियों के द्वारा जल मंच से मां नर्मदा का पूजन अर्चन अभिषेक और आरती के बाद सेठानी घाट के सामने वाले जोशीपुर घाट पर तथा एक नाव से रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी की गई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाई छटा

नर्मदा जयंती महोत्सव व नर्मदापुरम के गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकप्रिय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके तहत सेठानी घाट पर भक्ति गायन के अंतर्गत स्वेता जोशी ने रोचक प्रस्तुति दी। जलमंच के समारोह के बाद रात्रि में लोककलाकार रानी खानम द्वारा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर हो गए । उसके बाद प्रसिद्ध कलाकार मृणालिनी शाह द्वारा नृत्य नाटिका, शीला त्रिपाठी द्वारा लोक गायन तथा पद्वम विभूषण प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

700 पुलिस और होमगार्ड जवान रहे तैनात

शहर तथा आसपास के अनेक घाटों पर नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन को ध्यान में रखकर पुलीस प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर पुलिस फोर्स लगाया गया। करीब 600 पुलिस जवान तथा 100 होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था संभाली। शहर के हर चौराहे तथा प्रमुख मार्ग पर पुलिस को तैनात किया गया। प्रत्येक घाट पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात रहें।

जल मार्ग से मुख्यमंत्री पहुंचे जल मंच पर

शाम के समय सर्किट हाउस घाट से मुख्यमंत्री श्री चौहान जलपरि से जल मंच की ओर पहुंचे। इस दौरान विशेष सुरक्षा बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के जल मंच पर पहुंचते ही हर हर नर्मदे हर का जयघोष गुंजायमान हुआ।

12 स्थानों पर लगे बेरीकेटस यातायात व्यवस्था बनान के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर बेरीकेटस लगाए गए। जिनमें एसएनजी स्कूल के पास, एकता चौक के पास,सतरस्ता के पास, मोरछली चौके के पास, हलवाई चौक के पास, सराफा चौक, सुभाष चौक, शनि मंदिर के पास वेरीकेटस लगाए गए। साथ ही प्रार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई।
प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, मप्र सामान्य वर्ग के अध्यक्ष शिव चौबे, नपाध्यक्ष नीतू यादव, माया नारोलिया, नपा के पार्षद, पीयूष शर्मा, कमिश्नर श्रीमन् शुक्ला, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरण सिंह, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीएसएस रावत, व अन्य अतिथ मौजूद रहे। विधि विधान से पूजन पंडित सोमेश परसाई ने कराया। वीनापाणी संस्थान के कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.