---Advertisement---

चाकूबाजी में घायल की मौत के बाद परिजनों ने सतरस्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। लगभग एक सप्ताह पूर्व उधारी के पैसे मांगने पर हुई चाकूबाजी की घटना में घायल पिता-पुत्र में से पिता उपचार के दौरान जीवन की जंग हार गया, बेटा भी भोपाल (Bhopal) में भर्ती है। पिता की मौत के बाद परिजनों ने सतरस्ते पर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर घर तोडऩे की मांग की। अधिकारियों की समझाईश के बाद उन्होंने ले जाकर अंतिम संस्कार किया।

उल्लेखनीय है कि यहां के ग्वालटोली (Gwaltoli) में पान मसाले की दुकान पर दो युवकों ने उधारी में सामान लिया था। दुकान संचालक हर्षित राठौर (Harshit Rathore) ने जब पैसे मांगे तो दोनों युवकों ने विवाद किया और फिर चाकू से उस पर हमला कर दिया था। बेटे को बचाने आए पिता संजय राठौर (Sanjay Rathore) पर भी युवकों ने चाकू से हमले किए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया था। गंभीर हालत होने पर उन्हें भोपाल में उपचार के लिए भर्ती किया था। चाकूबाजी में घायल पिता ने दम तोड़ दिया है। पिता की मौत के बाद नाराज परिजनों और मोहल्लेवासियों ने उनका सडक़ पर शव रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना 4-5 जुलाई की है, जब रात 2 बजे आरोपी सूरज बाथरे (Suraj Bathre) व उसके साथी आनंद (Anand) उर्फ नंदू ने उधारी के रुपए मांगने की बात पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया था। फरियादी हर्षित राठौर निवासी ग्वालटोली की घर में ही पान-मसाले की दुकान है। फरियादी रात में भी बीड़ी-सिगरेट, पान खरीदने ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। आरोपी सूरज बाथरे और आनंद उर्फ नंदू कभी-कभी उसकी दुकान पर रात को सामान खरीदने जाते थे। दुकान पर उनकी उधारी होती थी। फरियादी ने पहले की उधारी के रुपए मांगा। जो आरोपी सूरज, आनंद को बुरा लगा। गुस्से में आरोपियों ने झगड़ा शुरू किया।

आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू निकालकर हर्षित की कमर वाले हिस्से में मार दिया। झगड़े में बचाव करने फरियादी के पिता संजय आए तो उनके सिर में चाकू लग गया। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग गए थे। घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। संजय राठौर के सिर में चाकू लगने से उनकी हालत नाजुक थी।

तीन दिन पहले ही उन्हें एम्स भोपाल (AIIMS Bhopal) में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर घटना में कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस के डर से आरोपी छुप रहे थे। 7 जुलाई को दोनों ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। कोतवाली टीआई सौरभ पांडे (Kotwali TI Saurabh Pandey) ने कहा कि दोनों आरोपियों ने सिरेंडर कर दिया है, और वे जेल भी भेजे जा चुके हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.