---Advertisement---

वरुण धवन के बाद अब उनकी भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करेंगे करण जौहर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Bollywood actor Varun Dhawan) ने साल 2012 मे रिलीज हुई करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (film student of the year) से डेब्यू किया था जिसके बाद अब करण जल्द ही उनकी भतीजी अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। अंजिनी, डेविड धवन के भाई अनिल धवन के बेटे सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए स्टारकिड ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा (production house dharma) की फिल्म से अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं। अपने डेब्यू को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने क्लासिकल और वेस्टर्न डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है।

अंजिनी के पास कई फिल्मों के ऑफर
रिपोर्ट के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म के अलावा भी अंजिनी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं, हालांकि वो फिलहाल अपनी डेब्यू फिल्म पर फोकस कर रही हैं। ये फिल्म साल 2022 के आखिर तक या 2023 की शुरुआत में रिलीज होगी।

वरुण धवन की फिल्म में कर चुकी हैं काम
स्टू़डेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू कर चुके वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म माय नेम इज खान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। उन्हीं की राह में अंजिनी ने भी कूली नं 1 फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम किया है।

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोविंग
अंजिनी धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अकसर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 63 हजार फॉलोवर्स हैं। अंजिनी धवन और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर बेस्टफ्रेंड हैं और अक्सर साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.