मैंगो मेले में कलेक्टर ने लिया आम का स्वाद

मैंगो मेले में कलेक्टर ने लिया आम का स्वाद

– दो दिनी मेंगो मेला शुरु, 45 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित
पचमढ़ी। 11 जून को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने यहां सहायक संचालक उद्यान (प्रमुख उद्यान) के परिसर में दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया। आम महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया। महोत्सव 11 एवं 12 जून 2022 तक चलेगा।
सहायक संचालक उद्यान पचमढ़ी आरएस शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार कृषकों एवं पर्यटकों को आम की विभिन्न प्रजातियों से अवगत कराना एवं आम उत्पादन की विधियों की जानकारी देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया है। मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र बनखेड़ी का भी स्टाल लगा एवं कृषिकों को तकनीकी जानकारी दी गई, साथ ही कृषकों / पर्यटकों की शंकाओं का समाधान भी किया। जैन इरीगेशन सिस्टम जलगांव द्वारा सिंचाई की विधियों का प्रर्दशन किया एवं आम की सघन बागवानी की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई। आम महोत्सव में जिले एवं संभाग की 45 प्रजाति प्रदर्शित की गई है जिसके देखने पर्यटक एवं कृषक आर्कषित हुए। मेला स्थल पर ही शासकीय उद्यान पोलो एवं पगारा द्वारा आम फलों का विक्रय किया जा रहा है जिसे पर्यटक खरीद रहे है। मेले में प्राकृतिक रूप से उत्पादित आम के फलों का विक्रय भी किया जा रहा है जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। कलेक्टर श्री सिंह ने भी मेले आम की विभिन्न प्रजातियों का स्वाद लिया। कलेक्टर ने बताया कि प्राकृतिक रूप से आम के जंगल सिर्फ पचमढ़ी में ही देखने मिलते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने जैसलमेर के पर्यटक से भी चर्चा की। मैंगो मेले का बड़ी संख्या में कृषक एवं पर्यटकों ने अवलोकन किया।
मेले में उप संचालक उद्यान रीता उइके, सहायक संचालक उद्यान सिलारी प्रक्षेत्र नीलम पाटिल, उद्यान अधीक्षक पोलो गार्डन पचमढ़ी एसबी सिंह एवं जिले का उद्यानिकी अमला उपस्थित रहा। कृषि विज्ञान केन्द्र से वैज्ञानिक डॉ. लवेश चौरसिया ने भाग लिया। जैन इरीगेशन सिस्टम से कौशल शखवार, विवेक डॉगरिकर एवं नितिन पाटिल उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!