इटारसी। नेशनल हाईवे पर स्थित होटल एक्सप्रेस इलेवन में आज कांग्रेस की बैठक में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि होशंगाबाद की चारों विधानसभा सीट भी कांग्रेस ही जीतेगी।
बैठक में ब्लॉक, नगर, मंडलम, सेक्टर, बीएलए, निर्वाचित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी के सिंबॉल को लेकर चुनाव लडऩा है। जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी, विधायक संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की जल्दी सूची जारी होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष माणक अग्रवाल ने भी दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बैठक में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, शिवाकांत गुड्डन पांडे, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, अनिल अवस्थी, शिवराज चंद्रोल, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय केलू, जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।