---Advertisement---

एआईजीसी ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

इटारसी। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल केंद्रीय नेतृत्व (All India Guard Council Central Leadership) के आह्वान पर एवं पश्चिम मध्य रेलवे जोनल (West Central Railway Zonal) सचिव के मार्गदर्शन में रेलवे गार्डों का तीन दिवसीय सर्वव्यापी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन 9 से 11 नवंबर तक चला। इस दौरान कर्मचारी संगठन ने अपनी तीन सूत्री मांगों को रेल प्रशासन के समक्ष रखा।
एआईजीसी इटारसी के अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया (President Jitendra Chaurasia) ने बताया कि गार्ड कौंसिल की मांग है कि भारतीय रेलवे में खाली पड़े गार्ड के पदों भरा जाए, वर्तमान के यातायात को देखते हुए नए पदों का सृजन हो, संरक्षा व सुरक्षा के मद्देनजर बिना गार्डों के गाड़ी का संचालन बंद किया जाए। इस दौरान सभी साथियों ने उचित गणवेश में उपस्थित होकर व विरोध प्रदर्शन के रूप में वेच लगाकर ड्यूटी की और अपनी मांगों को सांकेतिक रूप से रेलवे बोर्ड तक पहुंचाई। ज्ञात हो कि ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल रेलवे गार्डों का एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समय-समय पर अपनी मांगें/परेशानियां उचित माध्यम से रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड तक पहुंचाता है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.