इटारसी। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मामले में पैरवी करना इटारसी के युवा अधिवक्ता के लिए एक बड़ा और गौरवशाली अवसर बन गया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (प्रिंसिपल सीट जबलपुर) में लगी एक महत्वपूर्ण याचिका में इटारसी के एडवोकेट ऐश्वर्य पार्थ साहू को देश के दिग्गज कानूनविदों के साथ प्रत्यक्ष उपस्थित होकर पक्ष रखने का मौका मिला।
देश के शीर्ष कानूनविदों के साथ संभाली कमान
एडवोकेट ऐश्वर्य पार्थ साहू ने इस अवसर को अपने पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। इस मामले में वे सीधे तौर पर देश और प्रदेश के शीर्ष वकीलों विवेक कृष्ण तन्खा देश के विख्यात सीनियर एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली) और राज्यसभा सांसद, अजय गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता, भोपाल के साथ शामिल रहे।
मेरे लिए गौरव की बात
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए देश के शीर्ष सीनियर एडवोकेट विवेक कृष्ण तन्खा और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता के साथ जबलपुर हाईकोर्ट में सीधे उपस्थित होकर पक्ष रखने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद गौरव की बात है। यह अनुभव भविष्य के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।
ऐश्वर्य पार्थ साहू, एडवोकेट











