---Advertisement---

मतगणना में धांधली की शिकायत कर अजाक्स के ब्लॉक अध्यक्षों ने सौंपे इस्तीफे

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। अजाक्स संगठन के पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद मतगणना के दौरान कथित धांधली संबंधी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अजाक्स जिला अध्यक्ष प्रत्याशी गणेश उपरारिया के साथ समस्त जिले के पदाधिकारी एकमत हो गये हैं और सभी ने मतगणना पुन: निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग करते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स जेएन कंसोटिया और प्रांतीय महासचिव अजाक्स चुनाव प्रभारी भोपाल म.प्र. को अपने इस्तीफे भेजकर कहा है कि यदि निष्पक्ष और पुन: मतगणना नहीं होती है तो उनके सभी के इस्तीफे स्वीकार किये जाएं।

गौरतलब है कि अजाक्स जिलाध्यक्ष के चुनाव में सोहागपुर तहसील में मतगणना के दौरान धांधली की शिकायत हुई है। मामला उच्च स्तर तक पहुंच गया है और प्रदेशाध्यक्ष जेएस कंसोटिया ने परिणाम रोक दिये हैं। सभी ने तहसील सोहागपुर की पुनर्मतगणना कराने की मांग की है। अजाक्स संघ जिला नर्मदापुरम के चुनाव 27 जुलाई 25 हो हुये है एवं चुनाव परिणाम 28 जुलाई 25 घोषित होना था। जिलाध्यक्ष प्रत्याशी गणेश उपरारिया का कहना है कि मतगणना के समय मेरे सामने एनआर हरियाले ने 07 निरस्त किये मतपत्रों को चुनाव अधिकारी के हाथ से छीनकर सही मतपत्रों की गड्डी में मिलाकर मतगणना पत्रक में चुनाव अधिकारी पर दबाव डालकर हस्ताक्षर कराये एवं मुझे धक्का मारकर कार्यालय से बाहर किया जिससे मतगणना दूषित हो गई। मैंने चुनाव अधिकारी से उसी समय पुन: मतगणना की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष ने भी पुन मतगणना के निर्देश दिय हैं किन्तु आज दिनांक तक पुन: मतगणना नहीं कराई गई है।

उन्होंने मांग की है कि तहसील सोहागपुर मतदान केन्द्र की पुन: मतणना कराकर सही परिणाम घोषित करवाने की कृपा करें, जिससे चुनाव में निष्पक्षता बनी रहे। अन्यथा वे पुन: मतगणना की अपील उच्च न्यायालय जबलपुर में करने हेतु बाध्य रहूंगा। अजाक्स तहसील निर्विरोध निर्वाचित नर्मदापुरम तहसील अध्यक्ष अमित डेहरिया, तहसील इटारसी अध्यक्ष शालीनदास, माखननगर तहसील अध्यक्ष जगमोहन शाक्य, सिवनी मालवा तहसील अध्यक्ष अन्तराम दामड़े, पिपरिया तहसील अध्यक्ष सुशील डागोर, बनखेड़ी तहसील अध्यक्ष आशीष राकेश, जिला महासचिव मधु हुरमाड़े, सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह ठाकुर ने कहा है कि यदि पुन: मतगणना नहीं की जाती है तो हमारा त्याग पत्र और संघ की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.