इटारसी। श्री काले महादेव मंदिर (Shri Kale Mahadev Temple) प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम (Pragya Shyam Sundar Ashram) साईं नगर कॉलोनी न्यू यार्ड में महिलाओं द्वारा 24 घंटे की अखंड राम सत्ता के आयोजन में 300 से अधिक महिलाओं ने पूरी रात जागरण किया और सभी देवी देवताओं के गीत नाच गाकर प्रस्तुत किये।
ज्ञात हो की प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम डॉ. श्री महंत प्रज्ञा भारती (Dr. Shri Mahant Pragya Bharti) को समर्पित है और उन्हीं के संरक्षण में मंदिर और आश्रम संचालित किया जाता है। न्यूयार्ड में देर रात्रि तक इतनी महिलाओं का एकत्र होकर कार्यक्रम में भाग लेना यह दर्शाता है कि प्रभु श्री राम के प्रति महिलाओं में अगाध श्रद्धा है।
श्री प्रज्ञा श्याम सुंदर आश्रम के ट्रस्टी डॉ. सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) एवं प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) रामसत्ता समापन के अवसर पर सायंकाल पहुंचे। ज्ञात हो कि कल महादेव मंदिर साईं नगर कॉलोनी में साल भर धार्मिक आयोजन होते हैं।