भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में आज दोपहर बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ‘मध्यम’ अलर्ट
श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर (खजुराहो), सागर, रायसेन (भीमबेटका/सांची), नर्मदापुरम (पचमढ़ी), सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार (मांडू), इंदौर, देवास, हरदा, खंडवा (ओंकारेश्वर), खरगोन (महेश्वर), बड़वानी और बुरहानपुर में मध्यम से तेज आंधी, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
यहां ‘हल्की’ बारिश के आसार
नीमच, उज्जैन (महाकालेश्वर), शाजापुर, भोपाल (बैरागढ़), विदिशा (उदयगिरि), गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी (ओरछा) और बैतूल जिलों में दोपहर के समय हल्की आंधी और रिमझिम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।









