---Advertisement---

अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता 27 जनवरी से, 2 फरवरी को होगा समापन

By
—
On:
Follow Us
  • देश की 20 टीमें करेंगी इस प्रतियोगिता में शिरकत
  • प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय 31 हजार है

इटारसी। फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी द्वारा जिला फुटबाल संघ नर्मदापुरम के तत्वावधान में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीमंत विजयारोज सिंधिया खेल प्रशाल मैदान खेड़ा इटारसी पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से 20 टीमें भाग ले रही हैं।

यह प्रतियोगिता पूर्ण तरह से एआईएफए एवं एमपीएफए मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के नियम अनुसार हो रही है। यह प्रतियोगिता पूर्ण तरह रजिस्टर्ड प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में सभी निर्णायक (रेफरी)एआईएफए एवं एमपीएफए मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से भेजे जाएंगे तथा उन्हीं के द्वारा इस प्रतियोगिता के सारे मैच खिलाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से बाहर की सभी बड़ी टीमों की ठहरने की व्यवस्था साईं कृष्ण रिसोर्ट में की जाएगी।

यह रहेंगे पुरस्कार

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए और 6 फीट की ट्राफी मौसम रघुवंशी द्वारा एवं द्वितीय पुरस्कार 31000 सिटी सेंटर इटारसी द्वारा एवं 4 फीट की ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य आकर्षक इनाम में बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंस, बेस्ट मिडफील्डर, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट फॉरवर्ड। एवं प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच जीनियस प्लेनेट स्कूल की ओर से प्रदान किये जाएंगे।

ये टीमें आ रहीं हैं प्रतियोगिता में

एमईजी बैंगलुरु, तमिलनाडु पुलिस, यंग हीरोज फुटबाल क्लब वाराणसी उत्तर प्रदेश, एसटीएफसी जम्मू एवं कश्मीर, डायमंड रॉक बालाघाट, लायंस जबलपुर, भारती फुटबाल क्लब जबलपुर, लेक सिटी भोपाल, बीयू भोपाल, ए यूनियन नीमच, मान फाइटर रतलाम, यंग आदिवासी इंदौर, कासा बड़वानी, बिल्डअप स्पोट्र्स फुटबाल क्लब, एनएफसी इटारसी, फाइटर फुटबाल क्लब इटारसी, बिल्डअप क्लब रायसेन, गुरुकुल क्लब नर्मदापुरम, पैरामाउंट क्लब नर्मदापुरम और पंजाब पुलिस।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.