- पैरामाउंड और फाइटर ने की फुटबाल में विजयी शुरुआत
इटारसी। फाइटर फुटबॉल क्लब एवं जिला फुटबाल संघ नर्मदा पुरम द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल नर्मदापुरम गोल्ड कप प्रतियोगिता के प्रथम दिन सोमवार को श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया खेल प्रशाल खेड़ा में प्रथम मैच पैरामाउंट पुलिस लाइन नर्मदापुरम नर्मदापुरम एवं नेशनल फुटबॉल क्लब इटारसी के बीच खेला गया। यह मैच पैरामाउंट पुलिस लाइन नर्मदापुरम ने 2-0 से जीता। पैरामाउंट पुलिस लाइन नर्मदापुरम क्लब के शानदार खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 हर्षित को मैन ऑफ द मैच प्राप्त हुआ।
प्रथम मैच के मुख्य अतिथि नगर पालिक अध्यक्ष पंकज चौरे, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, नीलेश चौधरी, फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, फाइटर फुटबॉल क्लब के कोच भागवत सिंह राजपूत, रितेश शर्मा, निपुण गोठी, पंकज गोयल, किशोर पांडे, पप्पू चौधरी, मौसम रघुवंशी, श्याम सिंह, नीरज यादव, महेश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, कृष्णा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल एवं कोच भागवत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा मैच फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी बनाम गुरुकुल नर्मदापुरम के मध्य खेला जिसमें फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी 3-1 से विजय रही। फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी टीम के शानदार खिलाड़ी शुभम मजूमदार (माटी )को मैन ऑफ द मैच दिया।
द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि पार्षद राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, अजय तोमर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कल 28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे से भारतीय क्लब जबलपुर बनाम बिल्ड अप स्पोट्र्स रायसेन के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच डायमंड रॉक बालाघाट बनाम बड़वानी फुटबॉल क्लब के मध्य 3 बजे से प्रारंभ होगा।








