ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आगाज आज से, दर्शकों को नया सा लगेगा गांधी मैदान

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आगाज आज से, दर्शकों को नया सा लगेगा गांधी मैदान

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आज दोपहर 12:30 बजे से आगाज होगा। इस बार जब हॉकी प्रेमी दर्शक गांधी मैदान में आएंगे तो उन्हें यहां का नजारा बदला-बदला सा लगेगा। खेलप्रेमी यहां आकर न सिर्फ खेल का आनंद ले सकेंगे, बल्कि मैदान में खेल से संबंधी चित्रों को देखकर सुकून भी महसूस करेंगे।

दरअसल, इस वर्ष गांधी मैदान की दीवारों पर विभिन्न खेलों से संबंधित चित्र बनाये गये हैं। जबलपुर के चित्रकारों ने करीब दस दिन की मेहनत से ज्यादातर खेलों के चित्र दीवारों पर वाटर बेस्ड कलर से तैयार किये हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आएंगे। इस बार बाहर की टीमें भी जब मैदान पर उतरेंगी तो उनको भी यहां खेल का बेहतर माहौल देखकर अच्छा अनुभव होगा।

आज होगा उद्घाटन

अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज होगा। दोपहर 12:30 बजे विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि सबसे पहले जिला हॉकी संघ के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, फिर मैदान में हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण, हॉकी फीडर सेंटर के नन्हे खिलाडिय़ों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिलने वाली किट का वितरण होगा। ये सभी कार्यक्रम संक्षिप्त रहेंगे, इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष प्रशांत जैन सहित डीएचए के संपूर्ण पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे

अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता में आज पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच दोपहर लगभग 1 बजे से बैतूल और उज्जैन के मध्य खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच डीएचए इटारसी और बालाघाट की टीम के मध्य होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!