---Advertisement---

अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी की प्राचीन, समृद्ध और जीवंत परंपरा, विरासत का एक अटूट हिस्सा है, जो तमाम झंझावतों एवं विपरीत हालातों के बावजूद आज भी निरंतर, अनवरत है, चलायमान है। और इसका श्रेय बहुत थोड़े बेहद सकारात्मक, जीवट, जीवंत और मजबूत इच्छा शक्ति वाले डीएचए के के वॉलिंटियर्स को जाता है।

मध्यप्रदेश में वर्तमान में ‘मिट्टी के मैदान पर हॉकी’ प्रतियोगिता एक दुर्लभ और विलुप्त हो रही विधा है, जो आज भी इटारसी में जारी है। लगभग सभी जिलों में एस्ट्रोटर्फ (कृतिम घास का मैदान) या तो लग चुका है, या लगने के तैयारी में है। इटारसी में भी इसकी महती अनिवार्यता है, लेकिन प्रशासन में व्यवस्था में बैठे लोगों की बलिहारी है। भारत के महानतम व्यंगकार शरद जोशी की एक कालजई रचना है, जिसका शीर्षक है ‘जीप पर सवार इल्लिया’ जो कहीं न कहीं गांधी ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ न लगने से संदर्भित है।

बहरहाल, इसी परंपरा के निर्वहन के चलते 05-01-25 को इटारसी के गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ, जिसका पहला मैच, हॉकी इटारसी विरुद्ध निमाड़ क्लब के मध्य हुआ, जो इटारसी के पक्ष में, एकतरफा 9-0 से समाप्त हुआ। ्रप्रथम गोल मयंक जेम्स ने अद्भुद तरीके से करके सभी को रोमांचित किया। शॉन ने जो दो गोल किये, उससे शॉन की हॉकी में सिद्धहस्तता को प्रमाणित किया। श्वेतांक जेम्स द्वारा किया एक गोल जो डिफ्लेक्शन से हुआ, जो बेशक एक उच्च स्तरीय, बेहद कलात्मक गोल था। संजू राजपूत ने 2 गोल किये, इस खिलाड़ी ने पूरे 60 मिनट तक, हर दर्शक को अपने संतुलित और गतिशील खेल से प्रभावित किया।

गोलू भाटिया ने पेनॉल्टी कॉर्नर में, मिट्टी के मैदान में, ड्रैग फ्लिक से जो गोल किया, वो बेहद कठिन और असंभव सा काम है, लेकिन गोलू ने ऐसा कर मैदान के हर दर्शक को चकित और अभिभूत कर दिया। गाजी ने दो गोल किये, एक कम उम्र का बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है गाजी। इसका स्टिक वर्क, गेंद के साथ स्प्रिट, और हॉकी के प्रति गहरी समझ लाजवाब, अद्भुद है।

गाजी, अर्थात ‘पूत का पांव पालने में’ दिखाई दे रहे हैं। हॉकी इटारसी ने टोटल हॉकी का, आपसी समझ और संतुलन का जो प्रदर्शन किया, उस हेतु हर खिलाड़ी बधाई का पात्र है। साउथ सेंट्रल रेलवे और इंडियन रेलवे के पूर्व खिलाड़ी मयंक जेम्स ने हॉकी की गहरी समझ एवं अपने शानदार स्टिक वर्क के साथ 60 मिनट खेल को जैसा चलाया, संचालित किया, इस हेतु उसे बारंबार साधुवाद। हॉकी इटारसी आगे भी ऐसा कैलीबर, मोमेंटम और मजबूत मन:स्थिति बने रखे ऐसी हम सभी उम्मीद करते हैं।

Akhil Dubey jpg
Akhil Dubey

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.