इटारसी। आज दोपहर 3 बजे बरगी बांध के 13 गेट 1.6 मीटर तक खोलकर 3000 घन मीटर प्रति सैकंड पानी छोड़ा जा सकता है। वर्तमान में तवा बांध के सभी तेरह गेट 10 फुट ऊंचाई तक खोले गए हैं, जिनसे 197678 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में तवा बांध का जलस्तर 1169.60 है और बांध 81 प्रतिशत भर गया है। तवा और बरगी बांध के गेट खुलने से नर्मदा नदी में जलस्तर 20-25 फीट तक बढ़ने की संभावना है।
बाढ़ कंट्रोल रूम की जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटो में पिपरिया में 245 मिमी, पचमढ़ी में 167.6 मिमी, सोहागपुर में 144.4 मिमी, बनखेड़ी में 123.60मिमी, डोलरिया में 25 मिमी, माखननगर में 55 मिमी, नर्मदापुरम में 38 मिमी, इटारसी में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
तवा बांध के सभी तेरह गेट खुले, बरगी बांध के दोपहर में खोले जाएंगे इटारसी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









