इटारसी। दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इटारसी के तत्वावधान में महात्मा फुले जयंती एवं अंबेडकर जयंती पखवाड़ा का शुभारंभ सांसद दर्शन चौधरी ने किया।11 अप्रैल महात्मा फुले जयंती प्रज्ञा बौद्ध विहार नया यार्ड इटारसी में मनाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले एवं उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षित करने में लगा दिया और महिलाओं को हक अधिकार भी दिलाई। हमारी सरकार भी इसी दिशा में कार्य कर महिलाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बना रही है।
डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मानित हमारी सरकार ने ही किया है। अंबेडकर साहब किसी वर्ग के नहीं पूरे राष्ट्र के हैं। बच्चों ने गीत, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ता के रूप में पधारे धम्म प्रचारक किरण तायडे ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहब के जीवन संघर्ष को विस्तार से बताया।
दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इटारसी के अध्यक्ष रामदास निकम ने बताया कि 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। 13 अप्रैल को रात्रि संगीत में कार्यक्रम होगा। 14 अप्रैल को सामूहिक बुद्ध वंदना, परित्राण पाठ एवं रैली का आयोजन होगा जो प्रज्ञा बौद्ध विहार से यार्ड के प्रमुख मार्ग में निकाली जाएगी।
आज के कार्यक्रम की व्यवस्था संभाजी पाइकराव, प्रकाश इंगले, राजकुमार मेढे, स्वप्निल तायडे, आतिश बोरकर, मनोज रामटेके आदि बौद्ध उपासक एवं उपासिका का रहा। मंच संचालन एवं आभार व्यक्त प्रहलाद निकम ने किया।