अंबेडकर जयंती समानता पर्व के रूप में मनाई

अंबेडकर जयंती समानता पर्व के रूप में मनाई

इटारसी। आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में भगत सिंह नगर इटारसी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी। डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित गणमान्य जनो ने डॉ.अंबेडकर के विषय में विचार रखे। जन अभियान परिषद से सुमन सिंह ने डॉ.अंबेडकर के नारे शिक्षित रहो, संघर्ष करो, संगठित रहो और आगे बढ़ो पर बातचीत की। उन्होंने सबसे ज्यादा जोर संगठित होकर रहने पर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर महान व्यक्तित्व थे। जन अभियान परिषद का उद्देश्य लोगों के बीच में महान विभूतियों के जयंती मना कर लोगों में उनके प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि भविष्य में लोग इन महान हस्तियों को याद कर सकें।

युगांतर शाला की अध्यक्ष सविता ने कहा कि भविष्य में वो शाला में सभी महान व्यक्तियों की जयंती मनायेंगी और बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावको को भी आमंत्रित करेंगी। कार्यक्रम में पार्षद कुंदन गौर, शुभम गौर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष प्रमोद पुरविया, मयूर जायसवाल, युगांतर शाला समिति की अध्यक्ष सविता बस्तवार, कविता बस्तवार, अरविन्द बुढ़ाना, नितिन घुरेले, विक्की ढोलेकर, विनोद खरे, संजय घोटे, मोनीश दमाड़े, दीपक मालवीय, राकेश भट्ट, अजय मेहरा, हितेश यादव, आकाश अमरोही, अंकित राठौड़, विक्रम यादव, नीरज साहू, राजेंद्र संदेले, संजय मंडराई, विराज ढोलेकर, शुभम मौरे, अनूप चौहान, विकास मोरे, डेनी पाल मधु आदि उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: