---Advertisement---

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच बोलीं शिल्पा शेट्टी…

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

MUMBAI: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को तकरीबन डेढ़ महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। इस बीच शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और एक किताब के कुछ पन्नों पर लिखी बातों के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक किताब से सोफ़ी लोरेन का कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, गलतियां जीवन का वो बकाया हैं जिसे व्यक्ति पूरे जीवन चुकाता है।

शिल्पा बोलीं, ‘हां मैंने गलतियां कीं’
इसके आगे किताब के पन्ने में लिखा था, हम अपनी ज़िंदगी को तब तक इंट्रेस्टिंग नहीं बना सकते जब तक इधर उधर छोटी मोटी गलतियां ना करें। हां ये खतरनाक गलतियां ना हों जिससे दूसरी भावनाओं को ठेस पहुंचे लेकिन गलतियां होती रहनी चाहिए। हम गलतियों को चाहे तो उन चीजों की तरह देख सकते हैं जिन्हें हम भूल जाना चाहते हैं या फिर इन्हें दिलचस्प होने की वजह से याद रखना चाहते हैं। मैं गलतियां करती रहूंगी, खुद को माफ़ करती रहूंगी और उनसे सीखती रहूंगी। शिल्पा ने अंत में एक स्टिकर एड करते हुए लिखा, मैंने गलती की लेकिन ठीक है। हालांकि शिल्पा ने किस गलती के बारे में लिखा है, इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है।

शिल्पा ने लिखा था-‘जिंदगी में पॉज बटन नहीं दबा सकते’
इससे पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक किताब का पॉजिटिव कोट शेयर किया था जिसमें लिखा था, “हम अपनी जिंदगी में पॉज बटन को नहीं दबा सकते हैं। हर दिन काउंट होता है। फिर चाहे हम अपने मुश्किल समय में हों या फिर अच्छे समय में। कई बार हमें वक्त पर कुछ चीजें छोड़ देनी चाहिए जब हम स्ट्रेस महसूस करते हैं। हमारी जिंदगी चलती रहती है, फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। हमारे पास केवल एक समय ही तो है, बाकी कुछ भी नहीं है। इससे अच्छा है कि हम हर मोमेंट को जिएं, जिससे हमारे हाथ से समय ना निकल सके।”

19 जुलाई से जेल में हैं राज
पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा, रेयान थोरपे समेत 11 लोगों को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की मुश्किलें इस मामले में पहले से ही काफी ज्यादा बढ़ गई है। क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज के 4 कर्मचारी उसके खिलाफ गवाही देने को तैयार हो गए हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.