इटारसी। स्वतंत्रता की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सबसे पहले दांडी यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। प्राचार्य डॉ आर एस मेहरा ने बताया की इस आयोजन का लक्ष्य देश की आजादी से लोगो को अवगत कराना है। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन की जानकारी देना है। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की भावना, शहीदों को श्रद्धांजलि और भारत निर्माण की प्रतिज्ञा का अनुभव किया जा सके। नोडल अधिकारी रविंद्र चौरसिया (Nodal Officer Ravindra Chaurasia) ने कहा कि उत्सव मनाने से सनातन भारत की महिमा और आधुनिक भारत की चमक दिखाई देगी। जिससे संतों की आध्यात्मिकता की झलक और हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा भी दिखाई देगी। कार्यक्रम समंवयक डाॅ. संजय आर्य (Dr. Sanjay Aarya) ने कहा कि हमें जब कोई संकल्प उत्सव का रूप लेता है तो प्रतिज्ञा और करोडों की ऊर्जा इसमें जुड जाती है। हमें एक नए संकल्प, नई ऊर्जा, नई शक्ति के साथ प्रयास करना चाहिए जिससें हमारा भारत एक नया भारत होगा। साथ ही एक सुरक्षित समृद्ध और सुदृढ भारत होगा। डाॅ मुकेश चंद्र विष्ट ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने और उनकी कहानियों व बलिदान को लोगों तक पहुँचाना है। जिनके बारे में देशवासियों को बहुत कम जानकारी होती है। डॉ. श्रीराम निवारिया (Dr. Shreeram Nivariya) ने बताया कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए तभी देश का विकास सम्भव है। यह उत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान काॅलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
अमृत महोत्सव: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 75वीं वर्षगांठ का आयोजन किया गया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com