नर्मदापुरम। जिले में मानसून की गतिविधियों के चलते पिछले 24 घंटों में (पिछले दिन सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक) जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले की औसत वर्षा 15.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके साथ ही इस सीजन में अब तक जिले की कुल औसत वर्षा 106.7 मिमी तक पहुंच गई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में 103.7 मिमी थी। विभिन्न वर्षामापी केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सबसे अधिक बारिश नर्मदापुरम केंद्र और पिपरिया में दर्ज की गई है।
प्रमुख क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों की बारिश (मिमी में)
- नर्मदापुरम : 46.6 मिमी
- पिपरिया : 40.9 मिमी
- पचमढ़ी : 19.0 मिमी
- माखननगर : 10.0 मिमी
- इटारसी : 8.2 मिमी
- सोहागपुर : 8.0 मिमी
- बनखेड़ी : 2.2 मिमी
- सिवनीमालवा : 0.0 मिमी
जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी यानी 54.0 इंच है।
नर्मदा घाट और जलाशयों का जलस्तर
लगातार हो रही बारिश के बीच नर्मदा नदी और क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी जगह जलस्तर पूरी तरह नियंत्रण में और खतरे के निशान से काफी नीचे है।
- सेठानी घाट (नर्मदा नदी)
- वर्तमान जलस्तर : 935.00 फीट
- अलार्म स्तर : 964.00 फीट
- खतरे का स्तर : 967.00 फीट
वर्तमान में नर्मदा जी का जलस्तर खतरे के निशान से 32 फीट नीचे है।
प्रमुख डैम/जलाशयों की स्थिति
- तवा जलाशय : वर्तमान जलस्तर 1110.70 फीट है, अधिकतम क्षमता 1166.00 फीट।
- बरगी जलाशय: वर्तमान जलस्तर 407.55 मीटर है, अधिकतम क्षमता 422.76 मीटर।
- बारना जलाशय : वर्तमान जलस्तर 344.21 मीटर है, अधिकतम क्षमता 348.55 मीटर।









