रितेश राठौर केसला। इटारसी के कोचिंग संस्थान ने आज उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह में स्पोकन इंग्लिश एवं कक्षा 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति व पार्षद राकेश जाधव उपस्थित रहे। श्री चौरे ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और नगर का नाम रोशन करें। वहीं राकेश जाधव ने आरके इंस्टीट्यूट की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर विद्यार्थियों को उच्च पदों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में समा देवांशी रैकवार ने अपनी प्रभावशाली अंग्रेजी मोटिवेशनल स्पीच से सभी को प्रेरित किया। केसला से तुषार यादव, विशाल बीलिया एवं काजल यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। संस्थान के संचालक आशीष पटैल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आभार प्रदर्शन संस्था की प्रबंधक एवं संचालिका श्रीमती रक्षा पटैल ने किया।











