इटारसी। शहर के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (एसएमएच), भोपाल द्वारा इटारसी में एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नाक, कान और गला (ईएनटी) रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए यह शिविर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।
इस शिविर में एम्स (AIIMS) से शिक्षित और हेड एवं नेक ऑन्कोलॉजी (टीएमसी) फेलो, डॉ. आशीष वर्मा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देंगे। डॉ. वर्मा (MBBS, MS, DNB, MNAMS) नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ हैं।
शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारी
14 अक्टूबर, बुधवार दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक मोलासरिया ENT क्लीनिक, 3rd लाइन सराफा बाजार, इटारसी में लगेगा। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीयन कराने या अधिक जानकारी के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 91117-17751 और 98930-48144 पर संपर्क कर सकते हैं।











