नर्मदापुरम। एक पहल संस्था ने मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु भोग में फलआहार का वितरण श्रद्धालुओं को सेठानी घाट पर किया। संस्था अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि विगत 5 माह से प्रत्येक एकादशी पर फलाहारी प्रसादी का वितरण कर रही है।
इसी कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाते हुए वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी पर विष्णु भोग फल आहार का वितरण सेठानी घाट पर राम जानकी मंदिर से एक पहल संस्था ने किया। संस्था के सदस्य एवं राम जानकी मंदिर संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी भी कहा जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। इसलिए इसे मोहिनी एकादशी कहा जाता है, मोहिनी एकादशी पर जो व्रत रखता है, उसे अपने पूर्व में किए सभी पापों से मुक्ति मिलती है और आगे का जीवन सुख वैभव से परिपूर्ण होता है। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान, पं. रितेश शर्मा, विवेक चौकसे, योगेश राठौर, आयुष दुबे आदि उपस्थित रहे।