इटारसी। ताकू और केसला रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर ट्रेन से कटने के कारण एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ताकू और केसला रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 765/10-12 (डाउन ट्रैक) पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना रेलवे कॉलोनी ताकू निवासी विश्वजीत पिता रंजीत कुमार, उम्र 28 वर्ष ने सुबह पुलिस को दी गई। मृतक पुरुष की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, जिसकी ट्रेन से कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।










