इटारसी। शहर की होनहार बेटी अनन्या भदौरिया ने खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर इटारसी का नाम रोशन किया है। दयाराम भदौरिया की पुत्री अनन्या का चयन प्रतिष्ठित ‘मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी, ग्वालियर’ में हुआ है।
विशेष बात यह है कि अनन्या इटारसी की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने इस राज्य स्तरीय हॉकी एकेडमी में अपनी जगह पक्की की है। उनकी इस शानदार सफलता और ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके कोच कन्हैया गुरयानी ने उन्हें उपहार स्वरूप एक हॉकी स्टिक भेंट कर सम्मानित किया और उनके बेहतर खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अनन्या की इस उपलब्धि से पूरे शहर के खेल प्रेमियों और उनके परिवार में खुशी की लहर है।










