इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक गोपाल सिद्धवानी की बेटी अंजलि सिद्धवानी का दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
अंजलि की यह सफलता उनके अकादमिक कौशल को दर्शाती है, क्योंकि इसी साल उन्होंने GATE 2025 और NET (असिस्टेंट प्रोफेसर) 2025 की परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है।
अंजलि की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। यह न केवल उनके लिए बल्कि इटारसी शहर के लिए भी गर्व का क्षण है।










