---Advertisement---

आज दोपहर 12 बजे जयस्तंभ पर एकत्र होंगे नाराज व्यापारी

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के व्यापारी आज दोपहर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण (Encroachment)और कोरोना (Corona)के लिए सावधानी का पाठ पढ़ाने की जा रही कार्रवाई के विरोध में जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) पर एकत्र होकर कलेक्टर (Collector)के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। व्यापारियों का मानना है कि प्रशासन व्यापारियों के साथ ज्यादती कर रहा है। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के पास धर्माधिकारी बंधुओं पर की गई कार्रवाई को गलत ठहराते हुए व्यापारियों ने शाम को उसी स्थान पर मीटिंग करके प्रशासनिक कार्रवाई का एकराय होकर विरोध किया और प्रशासन को पिछले दिनों दिये बाजार बंद करने के आश्वासन को रद्द कर दिया।
इस बैठक में हुए निर्णय के अनुसार व्यापारी रात 9 बजे नहीं बल्कि 10 बजे तक अपनी दुकानें बंद करेंगे। एक निर्णय के अुसार होटल एवं रेस्टॉरेंट रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे। आज दोपहर 12 बजे व्यापारी जयस्तंभ चौक पर एकत्र होंगे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त व्यापार महासंघ के सचिव सन्नी चेलानी के अनुसार त्योहार को देखते हुए दो निर्णय लिये हैं जिस पर सभी व्यापारी एकमत हैं। मंगलवार को व्यापारी पुन: बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
बैठक में संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल (Deepak Harinarayan Aggarwal), पंकज राठौर (Pankaj Rathore), रवि अठोत्रा (Ravi Athotra), राजेंद्र अग्रवाल बबलू (Rajendra Agarwal), युवा शाखा अध्यक्ष लकी गुरियानी (Lucky Guriani), अर्जुन गांधी (Arjun Gandhi), कन्हैया गुरियानी (Kanhaiya Guriani), सन्मुख सनी चेलानी (Sanmukh Sunny Chelani), यज्ञदत्त गौर (Yagadatta Gaur), धर्मेश जैन (Dharmesh Jain), आकाश आहूजा (Akash Ahuja), मोहन लालवानी (Mohan Lalwani), मुकेश खुरानी (Mukesh Khurani), विजय रायचंदानी (Vijay Raichandani)आदि बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति में निर्णय लिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.