---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

संयुक्त व्यापार महासंघ का वार्षिक मिलन समारोह

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नपा में व्यापारी प्रतिनिधि भेजने बनी सहमति

इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंघ के वार्षिक व्यापारी मिलन समारोह (Vyapari Milan Samaroh) में व्यापारी एकता एवं संगठित होने पर जोर देते हुये संगठित संघर्ष करने की जरूरत बताई। इस दौरान व्यापारियों को राजनीतिक ताकत बनने का भी आव्हान किया और आगामी निकाय चुनावों में अधिक से अधिक व्यापारियों के जनप्रतिनिधि बनने की आवश्यकता बताई। सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके यह तय किया कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर इन्हें मूर्तरूप देने का प्रयास किया जायेगा।
साईं कृष्णा रिसोर्ट में हुए मिलन समारोह में सच्चानंद मनवानी, सुमेरसिंह सिंघवी, सतीष बैसाखिया, देवकीनंदन अग्रवाल, गुलाबचंद अग्रवाल, कर्मवीर गांधी, मुकेश जैन, मोहन चेलानी के आतिथ्य एवं दीपक अग्रवाल, सन्मुखदास चेलानी, अर्जुन गांधी, लक्की गुरयानी, अर्जुन भोला की मंच पर उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। शुरूआत मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। महामंत्री सन्नी चेलानी ने वार्षिक प्रतिवेदन में संघ की वार्षिक गतिविधियों का विवरण एवं आय-व्यय की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व निर्धारित एजेंडे पर खुली परिचर्चा प्रारंभ हुई, जिसमें कच्ची दुकानों को पक्की करने हेतु अत्यंत कम प्रीमियम राशि पर अनुमति देने, अतिक्रमण पर नियम निर्धारित करने, फल एवं सब्जी मण्डी को व्यवस्थित करने, कीरतपुर में उद्यागों हेतु विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाने एवं लीज रेंट कम करने, मेडीकल कालेज की क्षेत्र में स्थापना होने, व्यापार क्षेत्र का विस्तार होने, पार्किंग, आवारा पशुओं की व्यवस्था, नई फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, युवा व्यापारियों हेतु नवीन व्यापार क्षेत्र से अवगत कराने हेतु वर्कशाप एवं सेमीनार, नगरीय निकाय चुनाव में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी आदि विषयों पर व्यापारियों ने अपनी बात एवं सुझाव रखे जिसमें पंकज राठौर (Pankaj Rathor), अर्जुन भोला (Arjun Bhola), यज्ञदत्त गौर (Yagdatta Gour), मोहनलाल चेलानी (Mohanlaal Chailani), हरिनारायण थापक (Harinarayan Thapak), कर्मवीर गांधी (Karmaveer gandhi), शशांक जैन (Shashank jain) सहित अन्य व्यापारी शामिल थे। सभी प्रस्तावों पर चर्चा के बाद संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल (Chairman Deepak Harinarayan Agarwal) ने सभी सुझावों पर अपने विचार रखे।

IMG 20210208 WA0189

खुली परिचर्चा के बाद इस वर्ष की रिकार्ड सदस्यता हेतु सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र अग्रवाल बबलू, विशाल अग्रवाल, लक्की गुरयानी, मनोज गुड्डू गुप्ता, राहुल बसन्त अग्रवाल, नितिन संजय अग्रवाल का सम्मान किया। संचालन कर रहे उपाध्यक्ष धर्मेश सिंघवी ने क्वीज के प्रश्न किये और सही जवाब देने वाले व्यापारियों को पुरुस्कृत किया। वरिष्ठ सतीष बैसाखिया ने व्यापारियों को संगठित होकर लड़ाई लडऩे का आव्हान किया, साथ ही दीपक अग्रवाल एवं संयुक्त व्यापार महासंघ के पीछे एकजुट होकर व्यापारी हित में प्रयास करने की आवश्यकता बताई। सुमेर सिंह सिंघवी ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल बबलू ने आभार व्यक्त किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.